Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका शहर में कोर्ट परिसर वाला फौजदारी बाबा शिव मंदिर बना भक्ति और आस्था का नया केंद्र

0 400

दुमका। दुमका कोर्ट परिसर में भगवान शिव एवं माता पार्वती के भव्य और दिव्य मंदिर की स्थापना से शहरवासियों में हर्ष और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल है। इस पावन पहल ने लोगों को एक अत्यंत सुखद और श्रद्धामय अनुभव प्रदान किया है। 20 फरवरी 2026 को विधिवत स्थापित इस मंदिर को “फौजदारी बाबा शिव मंदिर” नाम दिया गया है, जो अब श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। यह मंदिर कोर्ट परिसर में स्थित हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में निर्मित किया गया है, जिससे इस क्षेत्र की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ गई है। मंदिर में स्थापित भव्य शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हो रहा है, वहीं माता पार्वती की सुंदर प्रतिमा भक्तों को मातृत्व और करुणा का संदेश दे रही है। मंदिर की खास बात यह है कि यहां केवल शिव-पार्वती ही नहीं, बल्कि राम दरबार, दुर्गा दरबार सहित अनेक देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। श्रद्धालु एक ही स्थान पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, मां दुर्गा, मां काली, नंदी, नाग बाबा, सरस्वती, लक्ष्मी, राधा-कृष्ण आदि के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। धार्मिक दृष्टि से यह मंदिर एक संपूर्ण देवस्थल के रूप में विकसित हो रहा है, जहां हर वर्ग और हर आयु के श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना कर रहे है। स्थानीय लोगों का मानना है कि “फौजदारी बाबा शिव मंदिर” न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि दुमका शहर की धार्मिक पहचान को भी एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर कई देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है, जो इसे विशेष बनाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.