Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में 142 स्नातक प्रशिक्षु पदों के लिए कल से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

0 418

स्थानीय छात्रों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, चयन केवल स्नातक अंकों के आधार पर
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) ने स्नातक प्रशिक्षु (Graduate Apprentice) के 142 पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज से वर्ष 2021 से 2025 के बीच स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण :
चयन पूरी तरह स्नातक में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर होगा। चयनित प्रशिक्षुओं को विश्वविद्यालय मुख्यालय और उसके अंगीभूत महाविद्यालयों में 1 वर्ष के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। इस अवधि के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु को प्रतिमाह 12,000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।
योजना का महत्व :
स्नातक प्रशिक्षु योजना पहले तकनीकी संस्थानों में लागू थी, अब इसे गैर-तकनीकी संस्थानों तक विस्तारित किया गया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं महाविद्यालयों के लगभग 15% गैर-शैक्षणिक पदों को स्नातक अप्रेंटिस के लिए आरक्षित किया है।
आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन 20 अप्रैल से 5 मई तक ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। योग्य अभ्यर्थियों को सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्किम के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और इसके बाद झारखंड सरकार के अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट पोर्टल पर आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि केवल स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर के माध्यम से ही आवेदन करें।
पदों का वितरण :
विश्वविद्यालय मुख्यालय में 20 पद, ए.एस. कॉलेज, देवघर में 10, बी.एस.के. कॉलेज, बरहरवा में 7 पद सहित कुल 21 महाविद्यालयों में 142 पद सृजित हैं।
श्रेणीवार रिक्तियां :
सामान्य (UR) – 62
अनुसूचित जनजाति (ST) – 35
अनुसूचित जाति (SC) – 15
BC-I – 13
BC-II – 6
EWS – 11
विशेष जानकारी :
यह कोई स्थायी नौकरी नहीं है, बल्कि स्थानीय छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग देने का अवसर है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अनुबंध स्वतः समाप्त हो जाएगा।
जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ.दीपक कुमार के अनुसार :
“यह योजना छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने और प्रशासनिक कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षु अनुभव हासिल करेंगे और विश्वविद्यालय कार्यों में योगदान देंगे।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.