Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

दुमका प्रीमियर लीग 2026 : रोमांचक मैचों में दर्शकों का उत्साह चरम पर

0 143

दुमका। दुमका प्रीमियर लीग 2026 के तहत रविवार को ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में दुमका चैलेंजर्स ने बासुकी-11 को रोमांचक खेल के बाद 6 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का निर्णय लेने वाली चैलेंजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी बासुकी-11 को 20 ओवर में 137 रनों पर समेट दिया। बासुकी-11 की ओर से अमन सिंह ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, जबकि चैलेंजर्स के लोकेश झा ने 4 और सौरभ कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।जवाब में चैलेंजर्स की टीम ने 16.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम किया। रिक्कू ने 43 और सौरभ ने 31 रनों की शानदार पारी खेली।

मेन ऑफ़ द मैच : सौरभ कुमार

सौरभ कुमार को मोमेंटो और 1000 रुपये नगद जिला क्रिकेट संघ के कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार सिंह ने प्रदान किए।

दूसरा मैच : एम एंड एस-11 ने दुमका रॉयल्स को 97 रनों से हराया

दिन का दूसरा मुकाबला दुमका रॉयल्स और एम एंड एस-11 के बीच हुआ। टॉस हारकर गेंदबाज़ी करने उतरी रॉयल्स की टीम ने एम एंड एस-11 को 20 ओवर में 237 रनों तक सीमित नहीं कर सकी। सूरज पाठक ने नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर दिलाया। जवाब में रॉयल्स की पूरी टीम 140 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। अभिषेक आनंद और आयुष कुमार सिंह ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन यह टीम को जीत नहीं दिला सका।

एम एंड एस-11 ने मुकाबला 97 रनों से अपने नाम किया

मेन ऑफ़ द मैच : सूरज पाठक

“टीमवर्क और धैर्य ने हमें जीत दिलाई,” सूरज ने कहा।

सूरज पाठक को मोमेंटो और 1000 रुपये नगद जिला क्रिकेट संघ के सचिव कुणाल झा द्वारा प्रदान किया गया।

मैच संचालन और आयोजन

मैच के निर्णायक की भूमिका जेएससीए से नियुक्त राजेश्वर सिंह एवं संजीव रंजन ने निभाई। जबकि स्कोरर के रूप में प्रदीप कुमार और कमेंटेटर के रूप में अतुल झा उपस्थित थे।इस अवसर पर दुमका क्रिकेट संघ के सचिव कुणाल झा, केनवेनर डॉ.तुषार ज्योति, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, कोषाध्यक्ष ललित पाठक, कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.