Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका प्रीमियर लीग फाइनल में बासुकी-11 की एंट्री, विजनरी-11 को 4 विकेट से हराया

0 204

दुमका। दुमका प्रीमियर लीग, सीजन-2 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बासुकी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजनरी-11 को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल मुकाबला 28 अप्रैल को दुमका चैलेंजर्स और बासुकी-11 के बीच खेला जाएगा। रविवार को ए-टीम क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बासुकी-11 ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विजनरी-11 की टीम 19.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बासुकी-11 की ओर से प्रियांशु कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अमन सिंह और सचिन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बासुकी-11 की टीम ने 16.2 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। विजनरी-11 की ओर से अंकुश राउत ने 4 विकेट लेकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रियांशु कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह और सचिव कुणाल झा द्वारा मोमेंटो और 1000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका राजेश्वर सिंह और संजय पांडेय ने निभाई, जबकि स्कोरर प्रदीप कुमार और कमेंटेटर के रूप में अतुल झा एवं रोहित मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव कुणाल झा, संयोजक डॉ.तुषार ज्योति, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, कोषाध्यक्ष ललित पाठक, कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव श्री झा ने बताया कि अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 अप्रैल को दुमका चैलेंजर्स और बासुकी-11 के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर जेएससीए के सचिव सह पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, सह सचिव शाहबाज नदीम एवं डिस्ट्रिक्ट सब कमेटी के अध्यक्ष पी.एन. सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.