Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका प्रीमियर लीग : दुमका चैलेंजर्स बना चैंपियन, बासुकी-11 को 8 विकेट से हराया 

0 228

दुमका। दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मंगलवार को दुमका चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बासुकी-11 को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में चैलेंजर्स का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला दुमका चैलेंजर्स के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। बासुकी-11 की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रशांत कुमार मंडल ने 45 रन और पहल चौरसिया ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। चैलेंजर्स की ओर से सौरभ और समीर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुमका चैलेंजर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। करण कुमार ने 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि सुभांशु वर्मा ने 38 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार प्रदर्शन के लिए सुभांशु वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज का खिताब किशन दुबे, बेस्ट गेंदबाज अंकुश राउत और बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान सुभांशु वर्मा को दिया गया। सभी विजेताओं को 5000-5000 रुपये नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी, सह सचिव शाहबाज नदीम और जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ क्रमशः 1.76 लाख और 1.12 लाख रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर सौरभ तिवारी ने कहा कि 38 वर्षों के बाद दुमका में क्रिकेट संघ का चुनाव हुआ है और नई कमेटी बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि दुमका का क्रिकेट अब नई ऊंचाइयों को छुएगा। फाइनल मुकाबले के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, मुख्य प्रायोजक डॉ.तुषार ज्योति, शहर के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.