Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

समाहरणालय में शुरू हुई हेल्प डेस्क, उपायुक्त ने किया उद्घाटन

0 149

दुमका। आमजनों को बेहतर, सुगम एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाहरणालय भवन परिसर में हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। बुधवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फीता काटकर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि समाहरणालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों एवं समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें सही कार्यालय, संबंधित पदाधिकारी तथा योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके, इसी उद्देश्य से हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजनों को आवेदन प्रक्रिया, विभागीय कार्यों, जन शिकायत निवारण, सरकारी योजनाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों का समय बचेगा और प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता एवं सहजता आएगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आमजनों को सम्मानजनक एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराना है। हेल्प डेस्क आम नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस पहल से समाहरणालय आने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.