Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

बिजली-पानी को लेकर दुमका में भाजपा का हल्ला बोल, मटका फोड़कर हेमंत सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता

0 160

दुमका। राज्य में गहराते बिजली संकट, पेयजल समस्या और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने दुमका में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित धरना मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मटका फोड़कर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मंत्री राज पलिवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री बिमल मरांडी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राज पलिवार ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में अराजकता, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहिमाम कर रही है, जबकि सरकार केवल सत्ता बचाने और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को अपराध, लूट और अव्यवस्था का अड्डा बना दिया है। राज पलिवार ने कहा कि दुमका सहित पूरे राज्य में अघोषित बिजली कटौती से आम लोग बेहाल हैं। गांवों में अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं, जिसके कारण ग्रामीण महिलाओं को कई किलोमीटर दूर जाकर नदी और डोभा से दूषित पानी लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार के मंत्री एसी कमरों में बैठकर झूठे दावे कर रहे हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और आम लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। थानों में फोन करने पर पुलिस अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। यह सरकार प्रशासन चलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गायब रहती है और पेयजल संकट ने लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है। सरकार केवल विज्ञापन और बयानबाजी तक सीमित होकर रह गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि दुमका सहित पूरे राज्य में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। जनता अपनी शिकायत लेकर थानों में भटक रही है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और भाजपा जनता के हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। सभा को पूर्व सांसद अभय कांत, भाजपा नेता सुरेश मुर्मु, निवास मंडल आदि ने भी संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार किया। सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिर पर मटका लेकर शहर में पैदल मार्च निकाला। टीन बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मटका फोड़कर विरोध जताया। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बढ़े हुए बिजली दर वापस लेने, जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा फर्जी बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। साथ ही बंद पड़े चापाकलों की युद्धस्तर पर मरम्मत, नल-जल योजना को शीघ्र पूरा करने और जहां पाइपलाइन बिछ चुकी है वहां नियमित जलापूर्ति शुरू करने की मांग भी उठाई गई। भाजपा नेताओं ने अस्पतालों, छात्रावासों और अन्य आवश्यक संस्थानों में बिजली और पानी की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र स्थिति नहीं सुधारी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल, गौरव कांत, मनोज साह, पूर्व प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, अमिता रक्षित, जीतलाल राय, जय प्रकाश मंडल, पवन केसरी, सोनी हेंब्रम, मृणाल मिश्रा, गुंजन मरांडी, नवल किस्कू, मार्शल ऋषिराज टुडू, विश्वनाथ राय, गायत्री जायसवाल, नीतू झा, नलिन मंडल, धर्मेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, हेमंत साह, विद्युत वरण मंडल, गणेश राय, अभिजीत सुमन, विमान सिंह, अजय सिंह, गणपति पाल, मनीष कुमार, सुजीत यदुवंशी, सहदेव मरांडी, नंदकिशोर मंडल, महेंद्र मंडल, नवल किशोर मांझी, भोला मांझी, रमेश देहरी, राजू दरवे, रामजस मांझी, सुभाष यादव, दिनेश कापरी, सुबोध मंडल, मिथिलेश झा, पूनम देवी, दिनेश सिंह, दीपांशु कोचगेव, गोपीनाथ दत्ता, राम अवतार भालोठिया, पंकज झा आदि के नाम प्रमुख है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.