Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका में स्कूली वाहनों की जांच में दो बसों का कटा चालान, नियमों के पालन का निर्देश

0 144

दुमका। परिवहन विभाग, झारखंड सरकार तथा उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं मोटरयान निरीक्षकों की टीम ने जिले में स्कूली बसों और स्कूल वैनों की औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो स्कूली बसों के कागजात अद्यतन नहीं पाए गए। साथ ही बसों में प्राथमिक चिकित्सा किट एवं अग्निशमन यंत्र की भी कमी मिली, जिस पर बस संचालकों और चालकों को फटकार लगाते हुए दोनों वाहनों का चालान किया गया।
अभियान के दौरान बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले निजी वाहनों की भी जांच की गई। इस क्रम में वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई चालक नशे की हालत में वाहन नहीं चला रहा हो। साथ ही सभी वाहनों के कागजात की भी बारीकी से जांच की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने सभी स्कूल वैन संचालकों को निर्देश दिया कि वे विभागीय नियमों का पूर्ण पालन करते हुए वाहनों का परिचालन करें। उन्होंने कहा कि वाहनों में लगाए गए बेंच हटाकर मानक के अनुरूप सीट लगाना सुनिश्चित करें, वाहन के सभी कागजात एवं इंश्योरेंस अद्यतन रखें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में शराब पीकर वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों ने आगामी ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया। इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश के बाद भी यदि नियमों का पालन नहीं किया गया और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए वाहन संचालन किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल नियमों का पालन करने वाले सुरक्षित वाहनों से ही विद्यालय भेजें, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और परिवहन व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.