Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में धूमधाम से मनी शनि जयंती, शनि मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0 203

दुमका। शनि जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर के कुलदीप सिंह रोड स्थित प्राचीन श्री शनि मंदिर तथा शिवसुंदरी रोड स्थित शनि मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने भगवान श्री शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना, अभिषेक व हवन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं कष्टों से मुक्ति की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। कहा जाता है कि वे मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और सरसों तेल, काला तिल, फूल एवं प्रसाद अर्पित कर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में भगवान शनिदेव की प्रतिमा का सरसों तेल से अभिषेक किया गया तथा विशेष पूजा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। दिन में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर “जय शनिदेव” के जयकारों से गूंजता रहा। शनि जयंती को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं का कहना था कि सच्चे मन से शनिदेव की आराधना करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं तथा व्यक्ति को न्याय, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.