Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे... सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में व्यास पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम, गुरु की महत्ता और भारतीय ... एसकेएमयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं समावेशन पर कार्यशाला शुरू, कुलपति ने समानता आधारित समाज पर दिया ... सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासुकीनाथ में 1,05,785 श्रद्धालुओं ने किय... हिन्द क्लब में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, समाजसेवी राधेश्याम वर्मा करेंगे झंडोत्तोलन विधायक प्रदीप यादव ने किया हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता

0 170

दुमका। पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु तरह-तरह के नियम और संकल्प निभाते हैं। इसी आस्था और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल भी पिछले चार वर्षों से शिव भक्ति की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। सावन भर यहां मिलने वाले सभी नाश्ते बिना प्याज और लहसुन के तैयार किए जाते हैं, ताकि सावन में व्रत और सात्विक भोजन का पालन करने वाले लोगों को बाहर भी शुद्ध और सात्विक स्वाद मिल सके।

दुकान के संचालक कुंदन कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले सावन में यह पहल शुरू की थी, जो आज भी पूरी श्रद्धा के साथ जारी है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष सावन शुरू होने से एक दिन पहले पूर्णिमा के दिन से ही दुकान में प्याज और लहसुन का उपयोग बंद कर दिया जाता है। इस बार भी पूर्णिमा से ही यह नियम लागू कर दिया गया है। कुंदन कुमार का कहना है कि यह केवल व्यापार का निर्णय नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा से जुड़ा संकल्प है। सावन में आने वाले श्रद्धालुओं और सात्विक भोजन पसंद करने वाले ग्राहकों को शुद्ध नाश्ता उपलब्ध कराना ही उनका उद्देश्य है। गौरतलब है कि दीनानाथ नाश्ता स्टॉल दुमका शहर में आइसक्रीम फैक्ट्री के सामने स्थित है। यहां का मुढ़ी घुघनी, समोसा, चौप, वेजिटेबल चौप, जलेबी, पकौड़ी और कचौड़ी सहित कई नाश्ते शहरवासियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सावन में बिना प्याज-लहसुन के इन व्यंजनों की मांग और भी बढ़ जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.