Local & National News in Hindi

दुमका में 5 जुलाई को धूमधाम से मनेगा राजद का 30वां स्थापना दिवस, तैयारी शुरु

0 258

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस 05 जुलाई को दुमका में पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रविवार को यहां परिसदन में राजद की जिला कार्यकारिणी समिति की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि 05 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल अपनी स्थापना के गौरवशाली 30 वर्ष पूर्ण कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी ने सदैव सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, संविधान की रक्षा तथा गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रखंड एवं पंचायत कमिटियों के पुनर्गठन, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया गया। निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड एवं पंचायत इकाइयों को शीघ्र सक्रिय करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा सभी प्रकोष्ठों को भी सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता है। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संविधानसम्मत होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित रूप से मतदाता सूची से हटाने अथवा उसके मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के बीएलए एवं कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ एसआईआर अभियान में जुटेंगे तथा प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर बूथ पर सक्रिय रहेंगे। बैठक में प्रदेश सचिव जयकांत जायसवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, जिला उपाध्यक्ष पनेशल टुडू एवं सुशील कुमार राय, जिला महासचिव पंकज यादव, जुलकर अंसारी एवं अमरेन्द्र यादव, जिला सचिव दिनेश मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो.जमील अख्तर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र नाथ मंडल, दुमका नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ‘चंचल’, सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, बासुकिनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष छत्तीस महतो, रंजन कुमार, विष्णु मंडल, सलीम अंसारी, अनिल राउत, मुन्ना कुमार, मेहताब अंसारी, हीरालाल यादव आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा 05 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी