Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

पौधारोपण के साथ एमजी कॉलेज रानीश्वर में वन महोत्सव का शुभारंभ

0 210

रानीश्वर/दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई 3, 4 एवं 5 के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में आम, जामुन, कटहल सहित कई फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। एनएसएस इकाई-4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर ने स्वयंसेवकों को विभिन्न पौधों की उपयोगिता एवं वनस्पति विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वहीं एनएसएस इकाई-5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.आशीष कुमार मंडल ने भी उपस्थित लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल जरूरी है, तभी हरित और स्वच्छ वातावरण का निर्माण संभव होगा। कार्यक्रम में प्रो.जय मंगल राय, हुमायूं कबीर, संजीव सरकार सहित एनएसएस स्वयंसेवक अनीता टुडू, गुलाब मोहली, पिंकी हांसदा, मरसिला किस्कू आदि उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.