Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दुमका कांग्रेस में जश्न, निकाला विजय जुलूस; कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी और बांटी मिठाई

0 223

दुमका। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से खुशी का इजहार करते हुए विजय जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से निकला जुलूस टीन बाजार चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और आमजनों के बीच मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि यह कदम बहुत पहले उठाया जा सकता था। अगर समय रहते ऐसा किया जाता तो कई अप्रिय घटनाओं को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि पैलेट गन, आंसू गैस और लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निराशा की स्थिति में अपने ही मंत्री का इस्तीफा लेने को मजबूर हुई है। स्टीफन मरांडी ने प्रदर्शनकारियों के जज्बे और उनके संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनके पक्के इरादे को सलाम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं, इसके लिए उन्हें भी सलाम करना चाहिए।विजय जुलूस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्यामल किशोर सिंह, प्रदेश सचिव महेश राम चंद्रवंशी एवं संजीत सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव रोमी इमाम, जिला उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी, मनोज अंबष्ट, महबूब आलम, मीडिया प्रभारी शहरोज शेख, अरविंद कुमार, टिंकू अली इमाम, छबि बागची, सुनील हेंब्रम, रोहित रंजन, सुनील किस्कू, तोबियस मुर्मू, राजेश्वर किस्कू, दशरथ मंडल, मो. गुलफराज, अब्दुल राजा आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.