Local & National News in Hindi

वन महोत्सव : एमजी कॉलेज रानीश्वर में हुआ पौधारोपण, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

0 163

दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आयोजित सात दिवसीय वन महोत्सव के तहत मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में आम, कटहल, जामुन सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एनएसएस इकाई-4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह एवं इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के प्रति जिम्मेदार बनना होगा।पौधारोपण कार्यक्रम में गुलाब मोहली, अंजलि सोरेन, अनु श्री, बाबूलाल हेंब्रम, आस्तिक, लकी खान, बुद्धिराम हांसदा, चमेली परवीन, बालमुनी बेसरा, भरत सोरेन, बिनाशी सोरेन आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़