एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशामुक्ति कार्यक्रम, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
रानीश्वर/दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज, रानीश्वर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 3 की ओर से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं पटना से प्राप्त मार्गदर्शन के तहत नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ.अब्दुल रईस खान बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.हरप्रसाद मुखर्जी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्ति को लेकर हस्ताक्षर अभियान से हुई, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों एवं उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने तथा समाज को
नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ.खान ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ.मुखर्जी ने ‘नशा नहीं, जीवन सही’ विषय पर चर्चा करते हुए नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं रितेश कुमार जायसवाल ने भी नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई 3 की कार्यक्रम
पदाधिकारी एवं जिला नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अवर्णा रॉय, इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर तथा इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.आशीष कुमार मंडल सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी
एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे । इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में आरकेएसके बीटीटी रितेश कुमार जायसवाल के साथ अमन कुमार सिन्हा, कार्तिक मंडल, एंजेलीना हेम्ब्रम, अनुशंसा हेम्ब्रम एवं विशाल महाती के द्वारा एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन एवं आंखों की जांच की गई। ##### webakhbar.com