Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो...

एसकेएमयू ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, यूजी समेत बीएड, एमएड और वोकेशनल कोर्स की तिथियां घोषित

0 194

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका ने विभिन्न स्नातक एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर छह अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। परीक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम में यूजी सेमेस्टर-2 के अलावा बीएड, एमएड, एमलिस, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं।विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बीबीए एवं बीसीए सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-28) की परीक्षाएं 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन द्वितीय पाली में आयोजित होंगी। वहीं बीबीए एवं बीसीए सेमेस्टर-5 (सत्र 2023-26) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएंगी। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एनईपी-2020) के तहत यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं 19 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगी। इसमें विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा एमएड सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-27) की परीक्षा 18 अगस्त से 21 अगस्त तक द्वितीय पाली में होगी। बीएड सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-27) की परीक्षाएं 18 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रथम एवं द्वितीय दोनों पालियों में आयोजित की जाएंगी। वहीं एमलिस सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-26) की परीक्षा भी 18 अगस्त से 21 अगस्त तक प्रतिदिन द्वितीय पाली में संपन्न होगी। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ.दीपक कुमार ने यह जानकारी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.