Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशामुक्ति कार्यक्रम, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, न... सरैयाहाट के बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की ... लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी ... 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, एसबीआई ने ग्राहकों से की पहले ही जरूरी लेनदेन निपटाने की... एसकेएमयू पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, 90.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ एसकेएमयू में धूमधाम से मना एनएसएस स्थापना दिवस झारखंड क्रान्ति सेना ने उठाया अवैध बालू खनन का मुद्दा, जिला खनन पदाधिकारी से की कार्रवाई की मांग एसआरटी कॉलेज धमड़ी में सॉफ्ट स्किल्स कार्यशाला, आधुनिक कौशल से रूबरू हुए विद्यार्थी राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में एसकेएमयू की भागीदारी, निदेशक डॉ.पूनम बिंझा सहित 11 कार्यक्रम पदाधिका...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, निकाला विशाल जुलूस

0 95

दुमका। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से समाहरणालय तक विशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा की दलाली कर रहे हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर वोट चोरी और एसआईआर में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। कांग्रेस ने कहा कि पूर्व चुनाव आयुक्तों के बयानों और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों से इन आरोपों की सत्यता सामने आई है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग की। जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है और इससे बड़ी संख्या में मतदाताओं के मताधिकार पर असर पड़ने की आशंका है। पार्टी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव जैसी संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है और कथित तौर पर वोट चोरी तथा एसआईआर में गड़बड़ी के आरोपों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जुलूस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्यामल किशोर सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अरबी खातून, डॉ.संजय सेबेस्टियन मरांडी, महेश राम चंद्रवंशी, संजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज अंबष्ट, प्रेम कुमार साह, अरविन्द कुमार, महबूब आलम, शहरोज शेख, टिंकू अली इमाम, मजीद अंसारी, मतीन अंसारी, सागेन टुडू, राजीव जायसवाल, सत्यनारायण यादव, रोहित रंजन, अशोक यादव, श्याम सुंदर भगत, तोबीयस मुर्मू, सुनील हेंब्रम, सुनील किस्कू, पोलुस मुर्मू, विलियम टुडू, कुंदन यादव, विवेक मंडल, खुर्शीद आलम, मानू खान, राजेश्वर किस्कू, सुबोध मंडल, नगमा खातून, गीता हेंब्रम, प्रीतम मंडल, मो.अनवर, विजय मरांडी, शेख रियाज, दीपक यादव, धनी राम बास्की, मिट्ठू यादव, कन्हाई रजक, रूपेश सिंह, पुतिलाल टुडू, अंजन कुमार दास, इनोसेंट टुडू, अजय कुमार वैद्य, रोहित कुमार द्रवे, कालीदास हेंब्रम, भोता हेंब्रम, चेतन हेंब्रम, जोएल टुडू, अविनाश टुडू, राजेंद्र मुर्मू, मार्शीलाल मुर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, नरेश मरांडी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा एसआईआर में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की गई। #####

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.