30 सितंबर को इस्कॉन दुमका में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम, नारू गोपाल दास प्रभुजी करेंगे श्रीमद्भागवत कथा
दुमका। इस्कॉन सेंटर दुमका में बुधवार 30 सितंबर को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मायापुर से पधार रहे कथावाचक नारू गोपाल दास प्रभुजी भक्तों एवं दुमका वासियों को श्रीमद्भागवत कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से कृष्णभावनामृत का संदेश देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे हरिनाम संकीर्तन एवं कीर्तन से होगा। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा और आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। इस्कॉन दुमका के प्रभारी सत्यबाकगुरु दास ने दुमका वासियों एवं सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह दुमका वासियों के लिए विशेष सौभाग्य का अवसर है, जब मायापुर से आए नारू गोपाल दास प्रभुजी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। ##### webakhbar.com
