Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

पत्रकारों-नेताओं ने की दलाली, 150 से ज्यादा कांग्रेसी सांसदों को रूस से फंडिंग मिली; निशिकांत दुबे

0 172

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस के दिवंगत नेता HKL भगत के नेतृत्व में 150 से ज़्यादा कांग्रेस के सांसद सोवियत रूस से फंडिंग लेते थे और उसके लिए ऐजेंट के तौर पर काम करते थे। सांसद ने ये आरोप यूएस की इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईए द्वारा 2011 में जारी किए गए दस्तावेज के आधार पर लगाए हैं।

 

निशिकांत दुबे ने एक्स पर ट्वीट करते हुए निशाना साधते हुए लिखा- कांग्रेस,करप्सन और ग़ुलामी। CIA द्वारा 2011 में जारी हुए दस्तावेज के आधार पर आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस के बड़े नेता स्वर्गीय HKL भगत के नेतृत्व में 150 से ज़्यादा कांग्रेस के सांसद सोवियत रूस के पैसे पर पलते थे और रूस के लिए दलाली करते थे।

 

निशिकांत ने पत्रकारों के समूह पर एजेंट के तौर पर काम करने की बात भी लिखी। पत्रकारों के समूह उनके दलाल थे तथा कुल 16 हज़ार न्यूज़ आर्टिकलों का ज़िक्र है जो रुस ने छपवाए। नेताओं की फंडिंग और पत्रकारों की दलाली के अलावा रूसी लोगों के हिन्दुस्तान में रहने के भी आरोप लगाए। दुबे ने आगे लिखा- लगभग उस जमाने में रुस के जासूसी संस्थानों के 1100 लोग हिंदुस्तान में थे जो नौकरशाही, व्यापारी संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों, ओपिनियन मेकर को अपने पॉकेट में रखते थे तथा सूचना के साथ भारत की नीति बनाते थे।

 

कांग्रेस की उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने लोकसभा चुनाव में उस वक़्त 5 लाख रुपए लिए, जर्मन सरकार से चुनाव के नाम पर। हारने के बाद इंडो जर्मन फोरम की अध्यक्ष बनीं। उन्होंने सवालिया अंजाद में लिखा- यह देश था या ग़ुलामों, दलालों या बिचौलियों की कठपुतली। कांग्रेस इसका जवाब दे, आज इस पर जांच हो या नहीं?

Leave A Reply

Your email address will not be published.