Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

ज्ञानकोष क्लासेस के प्रथम स्थापना दिवस पर डिजिटल ज्ञानकोष लाइब्रेरी का शुभारंभ

0 1,230
साहिबगंज। साहिबगंज के बंगाली टोला तिलकधारी कुंआ रोड स्थित ज्ञानकोष क्लासेस ने सोमवार को अपना पहला स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर संस्थान के द्वारा एक डिजिटल ज्ञानकोष लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सतीश चन्द्रा और विशिष्टि अतिथि माॅडल काॅलेज राजमहल के प्राचार्य डाॅ.रणजीत कुमार सिंह ने फीता काटकर व दीप जलाकर किया। समारोह में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों में सत्यम यादव, केशव गुप्ता, तुषार कुमार, अमन कुमार, सवेरा कुमारी, डोली कुमारी, रागिनी कुमारी, खुशी कुमारी और पायल कुमारी को मुख्य और विशिष्ट अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे जिले के शैक्षणिक विकास के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक गौरव ने बताया कि डिजिटल ज्ञानकोष लाइब्रेरी विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, पाठ्यक्रम आधारित नोट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्कृष्ट संसाधन प्रदान करेगी। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक सूरज कुमार, फैकल्टी सन्तु, अनंत कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.