Local & National News in Hindi

अभाविप ने कुलसचिव से की एसपी काॅलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग

0 610
दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ.राजीव रंजन शर्मा से छात्रहित में एसपी काॅलेज के  प्रभारी प्राचार्य डाॅ.केपी यादव को हटाने की मांग की है। परिषद् के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डाॅ.शर्मा से मुलाकात की थी। इस दौरान परिषद् के शिष्टमंडल ने कुलसचिव को बताया कि विश्वविद्यालय में शिक्षा, परीक्षा, परिणाम, खेलकूद और प्रशासनिक स्तर पर लगातार अव्यवस्था बनी हुई है। एसपी कॉलेज में तो स्थिति और भी चिंताजनक है। शिष्टमंडल में शामिल परिषद् के नगर सह मंत्री विवेक धर ने कहा कि एसपी कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य का व्यवहार छात्रहित में नहीं है। उनके कार्यकाल में कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ है। छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है। परिषद् के खेलो भारत प्रमुख आदित्य जोशी ने कहा कि छात्रहित में हम लगातार आवाज उठा रहे है। विश्वविद्यालय प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। आदित्य ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कुलसचिव डॉ.शर्मा ने परिषद् के शिष्टमंडल को छात्रहित में साकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। कुलसचिव से मिलने वाले परिषद् के शिष्टमंडल में विभाग संगठन मंत्री हिमांशु कुमार दुबे, नगर सह मंत्री विवेक धर, खेलो भारत प्रमुख आदित्य जोशी, टीएसवीपी अभिषेक तिवारी, आशीष कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख राज केशरी आदि शामिल थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
11 फरवरी को होगा ‘मिस्टर एंड मिस दुमका’ प्रतियोगिता, 8 श्रेणियों में प्रतिभाओं को मिलेगा मंच कार्तिक मास में भक्ति और दीपदान का संदेश दे रहा इस्कॉन दुमका, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना