Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

माॅडल काॅलेज राजमहल के दीक्षा आरंभ समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिला पुस्तक से मित्रता और मोबाइल से दूरी बनाये रखने का गुरूमंत्र

0 508
साहिबगंज। माॅडल काॅलेज राजमहल में सोमवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरंभ समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ.रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद महरूफ गुड्डू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद रणधीर सिंह और काॅलेज के बर्सर डॉ.चंद्रशेखर प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद वीर सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोहम्मद महरूफ ने काॅलेज की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मॉडल कॉलेज राजमहल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि है। कॉलेज के विकास के लिए हम हर संभव सहयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि रणधीर सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि पुस्तक से मित्रता और मोबाइल से उचित दूरी ही सफलता की कुंजी है। बर्सर डॉ.चंद्रशेखर प्रसाद ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मसंयम एवं नियमों का पालन करने करने की सीख दी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डाॅ.सिंह ने कहा कि हमारा काॅलेज एक आदर्श काॅलेज है, इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और समय प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन का आधार है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ.रमजान अली ने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य स्पष्ट रखते हुए उस दिशा में सतत प्रयास करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभारी डॉ.अमित कुमार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। जबकि परीक्षा नियंत्रक डॉ.विवेक कुमार महतो ने विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली से अगवत कराया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्यार्थियों के द्वारा काॅलेज परिसर में 25 फलदार, औषधीय गुणों एवं छायादार वृक्षों को लगाया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कनक झा ने किया। कार्यक्रम नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ भौतिकी विज्ञान विभाग की अंकिता सिंह और अर्थशास्त्र विभाग के अजय कुमार सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का परिचय प्राप्त कर उन्हें उनके विषय से संबंधित पठन-पाठन की जानकारी दी गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.