ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश
सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित
दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री...
लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय...
दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर...
दुःखद समाचार : दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक
दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी
रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...
गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री
राजमहल। माॅडल काॅलेज राजमहल में शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.रणजीत कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाते हुए कर्तव्य बोध का संदेश दिया।
इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
भाषण में मोहम्मद अशरफ, वाद-विवाद में राहुल कुमार, प्रश्नोत्तरी में सिफा बतूल और पेंटिंग प्रतियोगिता में मीठी कुमारी को पुरस्कृत किया गया।
आशा कुमारी को नियमित छात्रा का पुरस्कार प्राप्त हुआ। काॅलेज का ‘उत्कृष्ट सेवक सम्मान 2025’ ऊषा देवी को प्रदान किया गया।
डाॅ.सुब्रत सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ.रमजान अली ने किया।