Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

शिरडी की अनुभूति कराता है चंडीगढ़ का श्री साईं धाम मंदिर 

0 469

अगर आप साईं भक्त है और चंडीगढ़ में रहते है या फिर किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचते है तो आपको एक बार यहां के श्री साईं धाम मंदिर में जरूर जाना चाहिए। यहां आपको शिरडी की अनुभूति होगी। श्री साईं धाम चंडीगढ़ के सेक्टर 29 में स्थित है। मंदिर के गर्भ गृह को शिरडी समाधि मंदिर का रूप प्रदान किया गया हैं। इस मंदिर का संचालन शिरडी साईं समाज, चंडीगढ़ के द्वारा होता हैं।

मंदिर में हैं साईं बाबा की भव्य व सुंदर प्रतिमा

चंडीगढ़ के श्री साईं धाम मंदिर में शिरडी वाले साईं बाबा की भव्य व सुंदर प्रतिमा स्थापित हैं, जो भक्तों को खूब आकर्षित करता हैं।

मंदिर में हैं बाबा के परम भक्तों की तस्वीर

शिरडी समाधि मंदिर के गर्भ गृह में जिस तरह आपको साईं बाबा के तत्कालीन परम भक्तों की तस्वीर देखने को मिलती है ठीक उसी तरह चंडीगढ़ के इस मंदिर के गर्भ गृह में भी आपको बायजाबाई सहित म्हालसापति, माधवराव देशपांडे (शामा), तात्या कोते पाटिल, हेमाडपंत, काकासाहेब दीक्षित, अब्दुल बाबा, दासगणू, लक्ष्मी बाई शिंदे और नानासाहेब चांदोरकर आदि की तस्वीर के दर्शन का अवसर मिलेगा।

यहां भी द्वारकामाई में जलती है बाबा की धुनी

मंदिर के पिछले भाग को द्वारकामाई का रूप प्रदान किया गया हैं। शिरडी की तरह इस द्वारकामाई में भी साईं बाबा की धुनी हमेशा जलती रहती है। द्वारकामाई में बाबा की सुंदर तस्वीर विराजमान है, जिनके दर्शन के बाद श्रद्धालु प्रसाद और उदी प्राप्त करते हैं।

श्रद्धालुओं के लिए दिन-रात चलता है लंगर

मंदिर के दाएं तरफ अंदर में एक बड़ा सा प्रसादालय हैं, जहां श्रद्धालु बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहां आने वाले भक्तों के लिए प्रतिदिन दिन-रात लंगर चलता रहता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद स्वरूप नि:शुल्क भोजन ग्रहण करते हैं। प्रसाद के लिए पूरी आदि बनाने में स्थानीय महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को बनती है।

मंदिर में हर समय होते रहता है भजन-कीर्तन

मंदिर में शिरडी की तरह बाबा की चारों पहर आरती होती हैं। जबकि भजन-कीर्तन का दौर दिन-रात चलता रहता है। मंदिर में हर समय बाबा की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। गौरतलब हैं कि साईं बाबा को फूल, माला व प्रसाद चढ़ाने के लिए मंदिर के बाहर दुकान है।

(webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.