Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

साईं बाबा की हुई विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा में भक्तों ने पाया कढ़ी-चावल का प्रसाद

0 703

दुमका। दुमका शहर के श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में प्रत्येक गुरुवार की तरह इस बार भी साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना व भंडारा का आयोजन किया गया। इस बार मंदिर में श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमे शिरडी वाले साईं बाबा को कढ़ी-चावल का विशेष भोग अर्पित किया गया। इससे पहले साईं बाबा की धूप आरती हुई।

इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद में बाबा को अर्पित कढ़ी-चावल का भोग वितरित किया गया, जिसमें 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन, कुलदीप कुमार मिठू, अरुण कुमार सिंह, निमाय चन्द्र रक्षित, उज्जवल कुमार दास, जय प्रकाश सिंह, राजू सिंह, मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजन सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार गुड्डू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम साह, पुरोहित नीरज मिश्रा, देवेन्द्र कुमार चौधरी, विनोद सिंह, पूनम वर्मा, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, अमर शर्मा, अमिता घोष, सुमन साह, तपन कुमार वैष्णव आदि ने अहम भूमिका निभाई।

#####

Leave A Reply

Your email address will not be published.