Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

मॉडल काॅलेज राजमहल में उपायुक्त हेमंत सती ने किया वृक्षारोपण, पुस्तकालय का भी किया उद्घाटन

0 332
राजमहल। मॉडल कॉलेज राजमहल में बुधवार को एलएंडटी कम्पनी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि साहिबगंज जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने सिदो कान्हु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद उन्होंने काॅलेज परिसर में पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा लगभग 100 फलदार और औषधीय पौधा लगाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने फीता काटकर काॅलेज के पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन भी किया।
अपने संबोधन में उपायुक्त श्री सती ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय का सदुपयोग और सोशल मीडिया का सकारात्मक और संयमित प्रयोग करने की सीख दी। प्राचार्य डाॅ.रणजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मॉडल कॉलेज राजमहल के द्वारा जल बचाने, पेड़ लगाने और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लीन राजमहल, ग्रीन राजमहल और स्वस्थ राजमहल को लेकर भी कॉलेज अपनी भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने काॅलेज के मिनी म्यूजियम में राजमहल पहाड़ी क्षेत्र में मिलने वाले जीवाश्म, कम्प्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन किया। कार्यक्रम में राजमहल के एसडीओ सदानंद महतो, जिला परिषद् सदस्य रणधीर सिंह, मुखिया मेरीनीला टुडू, जगमोहन सिंह, एलएंडटी कंपनी के रतनेश कुमार, प्रोजेक्ट अकाउंटेंट सौवक राहा, अनिल कुमार साहू, डॉ.अभिमन्यु कुमार, डॉ.सतमूर्ति झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अमित कुमार और मंच का संचालन डॉ.रमजान अली ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ.सिंह ने उपायुक्त श्री सती को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.