Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

मॉडल कॉलेज राजमहल में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की जयंती, कॉलेज परिवार ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

0 271

राजमहल। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मॉडल कॉलेज राजमहल में एनएसएस के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इसके बाद प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रीति कुमारी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम छात्र अर्जुन कुमार ने सरदार पटेल द्वारा देश की रियासतों के एकीकरण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका पर अपना विचार रखा। छात्रा सिफा बतूल ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। जबकि छात्र मोहम्मद अशरफ ने “लौह पुरुष” और “सरदार” की उपाधियों के पीछे के कारणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज के हर क्षेत्र में एकता स्थापित होती है, तभी समरसता और प्रगति संभव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन, त्याग और नेतृत्व हम सबों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के उपरांत एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा कॉलेज परिसर से पास के रामपुरा ग्राम तक एकता मार्च निकाला गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने “एकता में शक्ति है”, “हम सब एक हैं”, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा लगाकर लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रमजान अली, डॉ.अमित कुमार, डॉ.विवेक कुमार महतो, अजय सोनी,अंकिता सिंह सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.