Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

एक नई दिशा संस्था ने जरूरतमंदों के बीच किया कपड़े का वितरण

0 168

जामा। स्वयंसेवी संस्था ‘‘एक नई दिशा’’ के द्वारा रविवार को दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत नयाडीह टोला में जरूरतमंदों के बीच कपड़ा का वितरण किया गया। कपड़ा वितरण के इस कार्यक्रम में संस्था के राज कुमार, सुब्रत कुमार, हर्षित अग्रवाल और संतोष राही शामिल थे। इस अवसर पर राज कुमार ने बताया कि गरीब व जरूरतमंदों के बीच वितरण के लिए संस्था को दुमका शहर के विभिन्न लोगों के द्वारा कपड़ा दिया जाता है। आज संस्था को श्री साईं कृष्ण मित्र मंडल दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन के द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरण के लिए कपड़ा दिया गया था। राज कुमार ने बताया कि आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में उक्त गांव के सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मरांडी ने काफी सहयोग किया। गौरतलब है कि एक नई दिशा संस्था के कार्यकर्ताओं को आये दिन दुमका जिला के विभिन्न गांवों में गरीब व जरूरतमंदों के बीच वस्त्र आदि का वितरण करते देखा जाता है, जो सराहनीय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.