Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

तीरंदाजी में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी चंद्रमोहन सोरेन को झामुमो ने किया सम्मानित

0 286

जामा। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले जामा के चंद्रमोहन सोरेन का बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों और खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड कमिटि के सदस्यों ने ब्रेनटियुस किस्कू के साथ चंद्रमोहन को माला पहनाकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बे्रनटियुस किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष बिशु टुडू, बोदीलाल मरांडी, लुखीराम हांसदा, कोच देवीधन टुडू, तीरंदाजी प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार, सुमित मिश्रा, एग्नेश मुर्मू, सुनील सोरेन खेल मित्र, सुबोध बास्की, संजय हेम्ब्रम और मानिक हेम्ब्रम फुटबॉल कोच उपस्थित थे। सभी लोगों ने चंद्रमोहन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि ईटानगर में आयोजित उक्त तीरंदाजी प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ियों के साथ दुमका जिला से जामा प्रखंड अंतर्गत भुटोकोड़िया पंचायत के रहने वाले प्रभुदयाल सोरेन के 14 वर्षीय चंद्रमोहन सोरेन ने भी भाग लिया था। प्रतियोगिता में चंद्र मोहन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। चंद्रमोहन वर्तमान में दुमका के श्री राम कृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र हैं। वह कमार दुधानी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.