Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका में ठंड से ठिठुरते लोगों को भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी ने ओढ़ाया कम्बल

0 331

दुमका। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दुमका शाखा के द्वारा मंगलवार को देर शाम शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। चेयरमैन डाॅ.राजकुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में सोसाइटी के वाईस चेयरमैन डॉ.मनोज कुमार घोष, संयुक्त सचिव धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू, संयुक्त सचिव डॉ.सिकंदर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मनी केशरी, अरविंद कुमार आदि शामिल थे। सचिव डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रेड क्रॉस की टीम ने सामाजिक सरोकार के मद्देनजर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर, धर्मस्थान, सिंधी चैक, दुधानी आदि जगहों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें ठंढ से बचाव के लिए कम्बल प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के द्वारा ठंड से ठिठूरते ऐसे लोगों को कम्बल दिया गया, जिनके पास ठंढ से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। सचिव डाॅ.यादव ने बताया कि दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बरामदे में एक महिला और पुरूष ठंड से ठिठुर रहे थे, वे सिर्फ एक पतला चादर ओढ़कर सो रहे थे, उन्हें भी सोसाइटी के द्वारा कम्बल दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.