Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

भव्य व ऐतिहासिक होगा झामुमो का 47वां झारखंड दिवस : बसंत सोरेन

0 172

दुमका। दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि 2 फरवरी को स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित होने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47वां झारखंड दिवस भव्य व ऐतिहासिक होगा। श्री सोरेन शनिवार को झामुमो के झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। खिजुरिया स्थित गुरुजी के आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में दुमका सांसद नलिन सोरेन, जामा विधायक डॉ.लुईस मरांडी, शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक सोरेन, झामुमो जिला अध्यक्ष शिवा बासकी सहित अन्य कई नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। दुमका विधायक श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड दिवस समारोह में पार्टी के सभी विधायक एवं मंत्री शामिल होंगे, जो लोगों को राज्य सरकार के द्वारा संचालित व क्रियान्वित जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा सूचना तंत्र की कमी के कारण आज भी बहुत सारे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सभी जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे लोगों को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से अवगत कराना ही 47वां झारखंड दिवस आयोजन का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पार्टी के सभी विधायकों व सरकार में शामिल अपने सभी मंत्रियों को एक साथ देख व सुन सकेंगे। श्री सोरेन ने कहा कि झामुमो का 47वां झारखंड दिवस भव्य व ऐतिहासिक होगा, जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रेस वार्ता में विधायक श्री सोरेन ने पत्रकारों के सवाल पर वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर भी कई जवाब दिए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा भाजपा से कोई दुश्मनी नहीं है। राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से यदि मुख्यमंत्री या सरकार में शामिल कोई मंत्री मिलते है तो इसमें कोई खराबी नहीं है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने झामुमो के झारखंड दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह झारखंड आंदोलन से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम है, जो हमें हमेशा गुरुजी और उनके योगदान की याद दिलाता रहेगा। गौरतलब है कि हर वर्ष 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले झामुमो के झारखंड दिवस समारोह में दुमका सहित पूरे संताल परगना से भारी संख्या में लोग जुटते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.