Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

रणधीर वर्मा ट्रॉफी में भाग लेने गिरिडीह गयी दुमका की टीम

0 256

दुमका। जेएससीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आयोजित होने वाले रणधीर वर्मा ट्रॉफी में शामिल होने दुमका की टीम रविवार को गिरिडीह रवाना हुई। टीम को जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने अपनी शुभकामनाओं के साथ विदा किया। उन्होंने बताया कि उक्त टूर्नामेंट में दुमका की टीम का मैच 2 फरवरी को साहिबगंज, 5 फरवरी को गिरिडीह और 6 फरवरी को गोड्डा के साथ होना है। सचिव श्री कुणाल ने कहा कि उक्त टूर्नामेंट के लिए कप्तान शुभांसु वर्मा के नेतृत्व में एक अच्छी टीम तैयार की गई है। टीम को जिला क्रिकेट संघ, दुमका के द्वारा तैयारी के लिए समुचित समय एवं सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके परिणामस्वरूप टीम के खिलाड़ियों में काफी सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। टीम में आनंद कुमार दुबे, शुभांशु वर्मा, सौरभ कुमार, विक्की कुमार, सचिन मुंडा, प्रीत सिंह, दीपक राज, विनय कुमार, प्रियांशु कुमार, विभु कुमार, अंकुश कुमार, राजेन्द्र रॉय, समीर कुमार पंडित, लक्ष्मण कुमार यादव, चैतन्य बीर और आयुष कुमार सिंह शामिल हैं। हर्ष कुमार सिंह टीम के मैनेजर है। टीम को तैयार करने में संघ के सचिव के साथ सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित पाठक एवं कार्यकारी सदस्य आनंद कश्यप “मोंटी” का अहम योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.