Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

हिन्द क्लब में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित कर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

0 178

दुमका। शहर के कुम्हार पाड़ा मोहल्ला स्थित हिन्द क्लब में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर क्लब के सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी सहित राधेश्याम वर्मा, अरुण कुमार सिन्हा, कामेश्वर मंडल, राजीव यादव, डॉ.रविकांत सुमन, मासुम अंसारी, साहिल खान, सतीश सिंह, आदित्य चन्द्रवंशी, विशाल झा, विजय राउत, संदीप कुमार ‘जय बमबम’, नितिन कुमार जोनी, रामाकांत साह, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, विवेक सिंह एवं संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक समता, न्याय और शिक्षा के महत्व को स्थापित कर देश को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने एवं समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.