Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

गुरुकुलम में एसकेएमयू के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री डॉ.हशमत अली ने किया एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन

0 291

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ रसायन विज्ञान विशेषज्ञ डॉ.हशमत अली ने सोमवार को सतन आश्रम द्वारा संचालित राम गोपाल शर्मा गुरूकुलम में “एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ.अली ने विज्ञान के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। गुरूकुलम इस दिशा में उत्कृष्ट प्रयास कर रहा है।” उन्होंने रसायन विज्ञान के महत्व पर रोचक दृष्टिपात करते हुए कहा कि हमारी सृष्टि 118 तत्वों से बनी है और ये सभी तत्व मानव जीवन में विभिन्न प्रकार से कार्यान्वित होते हैं। डॉ.अली ने छात्रों को रसायन विज्ञान के विविध पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्साह और जिज्ञासा बढ़ी। इस अवसर पर रसायन शास्त्री डॉ.हशमत अली ने वर्ग 8 से उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को अंक पत्र और स्मारक प्रदान कर सम्मानित किया। सतन आश्रम के मठाधीश एवं गुरूकुलम के निर्देशक स्वामी आत्मानंद पूरी ने उनका धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्हें समय-समय पर प्रयोगशाला का निरीक्षण करने का आग्रह किया। जबकि गुरूकुलम की अधीक्षक पल्लवी राय ने डॉ.अली को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ गुरूकुलम के सभी आचार्य और आचार्या उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.