Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका चेम्बर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, व्यापारिक सशक्तिकरण पर जोर

0 324

दुमका। दुमका चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के नवगठित कार्यकारिणी (सत्र 2026–28) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को स्थानीय श्री अग्रसेन भवन के प्रशाल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष मुस्ताक अली (खोखन दा), सचिव डॉ.मनोज कुमार घोष, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल गोयल सहित उपाध्यक्ष अजित दरुका, पवन कुमार भालोटिया एवं सुनील कोठारीवाल ने शपथ ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त संयुक्त सचिव कन्हाई मुकीम एवं राजेश राउत, सह कोषाध्यक्ष चंदन भुवानिया, मीडिया प्रभारी कैलाश केशरी तथा कार्यकारिणी सदस्य अजय मोहना, गोपाल मेहरिया, विष्णु झुनझुनवाला, मनोज अग्रवाल, दिलीप भुवानिया, देवशीष, राजीव हेतमपुरिया, आनंद केशरी, अमित जोशी, सुदीप अग्रवाल, लोकेश दरुका, कृष मुरारी मावंडिया एवं मो.अकरम सहित अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं कुण्डहित चेम्बर के अध्यक्ष आनंद दास ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रतीक चिह्न एवं पट्टा प्रदान कर सम्मानित किया तथा समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संताल परगना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास का अभाव दृष्टिगोचर होता है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों से मिलकर उद्योगों के समुचित संचालन एवं क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस पहल की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित संरक्षक सियाराम घिडिया, अध्यक्ष मुस्ताक अली एवं सचिव डॉ.मनोज कुमार घोष ने संगठन की एकजुटता और व्यापारिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच (प्रेरणा शाखा), मारवाड़ी सम्मेलन, भारत विकास परिषद, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। समारोह में साथ समाजसेवी नीलम मोर, सतीश जायसवाल, जितेंद्र साह सहित अनेक व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।समारोह में सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह शपथ ग्रहण समारोह संगठन की नई ऊर्जा, प्रतिबद्धता एवं व्यापारिक उन्नति के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.