Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

नवोदय में चयनित बच्चों का नामांकन अधर में, शिक्षा विभाग की लापरवाही पर राजद जिलाध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने उठाए सवाल

0 339
डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने दुमका जिला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, हंसडीहा में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन में आ रही बाधाओं को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे विभागीय लापरवाही का परिणाम बताया है। डॉ.यादव ने कहा है कि कई विद्यार्थियों का चयन होने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन द्वारा नामांकन से इनकार किया जा रहा है। इसके पीछे UDISE पोर्टल में हुई त्रुटियों को कारण बताया जा रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी तकनीकी गलतियों जैसे नाम, पिता के नाम या जन्मतिथि में मामूली अंतर का खामियाजा मेधावी विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि कुछ मामलों में पूर्व विद्यालय द्वारा UDISE पोर्टल से छात्रों का नाम नहीं हटाया गया है, जिसे वर्तमान विद्यालय नामांकन नहीं लेने का आधार बना रहा है। पिछले दस दिनों से अभिभावक प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक गुहार लगा रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग अब तक उदासीन बना हुआ है। डॉ.यादव ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि संबंधित विद्यालय के अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है। इससे स्पष्ट है कि समस्या UDISE में डाटा एंट्री करने वाले कर्मियों की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है, जिसका खामियाजा निर्दोष बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण करना अत्यंत कठिन होता है और चयनित विद्यार्थियों को नामांकन से वंचित करना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो इन बच्चों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होगा। डॉ.यादव ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि मामले का अविलंब संज्ञान लेते हुए सभी त्रुटियों को तत्काल सुधार किया जाए, चयनित विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.