Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

महिला सम्मान के मुद्दे पर दुमका में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

0 123

दुमका। नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुमका सदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुहियाजोरी चौक पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित होने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया और कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस की “महिला विरोधी मानसिकता” के खिलाफ जनआक्रोश का प्रतीक है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और कांग्रेस के रुख की कड़ी निंदा की। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी महिला सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल महामंत्री सुजीत यदुवंशी, मनोहर मरांडी, श्याम गुप्ता, लाल चंद्रपाल, गोविंद कुमार, नरेश चंद्रवंशी, संतोष साह, रंजीत यादव, आनंद चालक, राम कुमार, जयचंद पाल, संजय शास्त्री, श्याम कुमार महतो, रंजीत तूरी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.