Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

ट्रॉफी लेकर बाबा बासुकिनाथ धाम पहुंचे डीपीएल विजेता दुमका चैलेंजर्स, की विशेष पूजा-अर्चना

0 195

बासुकिनाथ। दुमका प्रीमियर लीग सीजन–2 के विजेता बनने के बाद रविवार को दुमका चैलेंजर्स टीम ने अपनी जीत को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए बाबा बासुकिनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की।टीम के खिलाड़ियों एवं प्रबंधन सदस्यों ने विजेता ट्रॉफी के साथ मंदिर पहुंचकर बाबा बासुकिनाथ का श्रृंगार पूजन किया और सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं एवं पुजारियों में भी खासा उत्साह देखा गया, जहां दुमका प्रीमियर लीग को लेकर चर्चा और जिज्ञासा बनी रही। पूजा के पश्चात टीम के सदस्यों ने कहा कि यह जीत पूरे दुमका जिले के क्रिकेट प्रेमियों को समर्पित है। उन्होंने आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने और जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव कुणाल झा ने खिलाड़ियों से अनुशासित रहकर कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संघ पूर्व की तरह आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देता रहेगा। उन्होंने टीम की सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान टीम केवल बेहतर क्रिकेट पर फोकस कर रही है। कुणाल झा ने दुमका प्रीमियर लीग के प्रायोजक सह जिला क्रिकेट संघ के कन्वेनर डॉ.तुषार ज्योति के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।दुमका चैलेंजर्स की इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमी लगातार टीम को बधाई दे रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार से दुमका प्रीमियर लीग में चयनित खिलाड़ियों को उनकी राशि वापस की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनसोल्ड खिलाड़ी भी पंजीयन पर्ची के साथ संघ कार्यालय से अपना पंजीयन शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.