Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

सुदूरवर्ती आदिवासी गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका तैयारी केंद्र, सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

0 198

दुमका। प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट, दुमका द्वारा शनिवार को दुमका प्रखंड के सुदूरवर्ती गाँव रोहड़ापाड़ा स्थित “रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका तैयारी केंद्र” में नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा वर्तमान सत्र के विद्यार्थियों के बीच नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। इस वर्ष केंद्र का मैट्रिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल दस विद्यार्थियों में से आठ ने ए ग्रेड तथा दो विद्यार्थियों ने बी ग्रेड प्राप्त कर केंद्र का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विदित हो कि प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट एवं सिदो कान्हु हुल बैसी के संयुक्त प्रयास से “रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका तैयारी केंद्र” पिछले दस वर्षों से अधिक समय से संचालित हो रहा है। यह केंद्र दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा की नई चेतना जगाने का कार्य कर रहा है। जिस गांव में कभी मैट्रिक स्तर के विद्यार्थी भी नहीं हुआ करते थे, वहीं आज इंटर एवं बीए उत्तीर्ण छात्र-छात्राएँ हैं तथा कई विद्यार्थी बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार की दिशा में यह केंद्र सामुदायिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। वर्तमान में इस केंद्र में आठवीं से दसवीं कक्षा के साथ-साथ उससे नीचे की कक्षाओं के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ.ए.एम.सोरेन, कल्याणी हेम्ब्रोम, शिवधन सोरेन, सनातन मुर्मू, रामचंद्र लाल मरांडी तथा समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन मरांग बुरु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.