Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

0 170

दुमका। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मास्टर सोबरन मांझी राजकीय पुस्तकालय, दुमका परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष फिरदौसी बेगम, जनमत शोध संस्थान के सचिव अशोक सिंह, सौरभ सिन्हा, अंशु लोचन, अशोक कुमार महतो, रजिया हिल कमर, बबलू हांसदा, राजेश हेम्ब्रम, महेश हेम्ब्रम, कृष्णा, नंदनी आदि ने पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित पुस्तकालय कर्मियों, पाठकों एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.