Local & National News in Hindi

युवाओं के मुद्दे पर दुमका में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

0 129

दुमका। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई ने शुक्रवार को शहर के टीन बाजार चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में युवाओं के अधिकारों की बात करती है, लेकिन झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही जैसी भर्ती प्रक्रियाओं में उठ रहे सवालों पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों पर कांग्रेस का रवैया दोहरा है। रूपेश मंडल ने कहा कि लाखों युवा वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रियाओं में किसी भी तरह की अनियमितता युवाओं के सपनों के साथ अन्याय है। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए और युवाओं के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।इस अवसर पर भाजपा नेत्री अमिता रक्षित, मृणाल मिश्रा, पवन केसरी, पिंटू अग्रवाल, गायत्री जयसवाल, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मनोज सिंह पहाड़िया, मार्शल टुडू, रामकृष्ण हेंब्रम, वीरेंद्र मरांडी, नगर अध्यक्ष संतोष साह, रणजीत सिंह, प्रेम साह, लैटिन दास, संजय शास्त्री, सनी सिंह, रंजीत यादव, देवकांत यादव, जयदेव मुर्मू, कृष्ण केवट, सुमन कुमार, द्वारिका साह, बम केसरी, मनजीत शर्मा, सिंधु शर्मा, बिरजू मिस्त्री, प्रवीण सिंह, जयंत शाह, महेंद्र साह, अनुज केसरी, विजय रावत, उमेश गुप्ता, कृष्ण नंदन सिंह, अजय वर्मा, दीपक केसरी, अमन राज आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान