Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि...

दुमका-देवघर के लिए नई सौगात : अब आसमान से होंगे बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन, 04 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

0 277

दुमका। संताल परगना के लिए एक नई और ऐतिहासिक सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार देवघर और बासुकीनाथ धाम के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं को यह बड़ी सौगात 04 अगस्त से मिलने लगेगी। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन प्रभाग) की पहल पर शुरू होने वाली इस सेवा से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। नागर विमानन विभाग के सौजन्य से झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से संचालित यह सेवा आम श्रद्धालुओं के लिए व्यावसायिक किराये पर उपलब्ध होगी। अब श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम, त्रिकूट और बाबा बासुकीनाथ धाम का आकाशीय दर्शन करने के साथ-साथ देवघर से बासुकीनाथ तक हेलीकॉप्टर से यात्रा का अनुभव भी ले सकेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक सेवा के लिए दुमका जिले के बासुकीनाथ हेलीपैड को बेस हेलीपैड के रूप में विकसित किया गया है। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि संताल परगना में धार्मिक पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को भी नया आयाम मिलेगा। हेलीकॉप्टर सेवा के तहत देवघर और बासुकीनाथ आकाशीय दर्शन के लिए 07 से 10 मिनट की उड़ान का किराया 2,850 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं देवघर से त्रिकूट आकाशीय दर्शन के लिए 10 से 15 मिनट की उड़ान का किराया 3,750 रुपये तथा देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया 4,500 रुपये रखा गया है। श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए www.jharkhandaviation.in वेबसाइट अथवा हेल्पलाइन नंबर 9122583111 पर संपर्क कर सकते हैं।

संताल परगना के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

देवघर और बासुकीनाथ जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली यह सेवा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कम समय में दोनों धामों के दर्शन का अवसर मिलेगा और संताल परगना के धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.