Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि...

कुलपति ने किया एसकेएमयू की पीयर-रिव्यूड शोध पत्रिका के नवीनतम अंक का विमोचन

0 233

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका की पीयर-रिव्यूड बहुविषयक शोध पत्रिका के नवीनतम अंक का विमोचन शनिवार को कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जर्नल के नियमित प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और शोध संस्कृति के विकास में शोधपरक एवं पीयर-रिव्यूड जर्नलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय जर्नल के नियमित प्रकाशन से झारखंड, विशेषकर संताल परगना के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध कार्यों के प्रकाशन के लिए एक सशक्त मंच मिला है। इससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान-सृजन को गति मिलेगी तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर तथ्य आधारित शोध और विश्लेषण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि संताल परगना जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्र में जनजातीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं के अध्ययन, दस्तावेजीकरण एवं संरक्षण में भी यह जर्नल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कुलपति ने जर्नल के संपादक एवं राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ.संजीव कुमार सिन्हा को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन के लिए बधाई दी। मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.जैनेंद्र यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय जर्नल का नियमित प्रकाशन एक उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि है। प्रॉक्टर डॉ.राजीव कुमार ने इसे शोध एवं नवाचार की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया। वहीं रजिस्ट्रार डॉ.अब्दुस सत्तार ने शोध आधारित गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।जर्नल के संपादक डॉ.संजीव कुमार सिन्हा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग और शोधोन्मुखी नीतियों के प्रति आभार जताते हुए बताया कि इस अंक में वाणिज्य, शिक्षा, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, जनजातीय दर्शन, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत और वनस्पति विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के कुल 16 शोध-पत्र प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार सिन्हा, विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ.निलेश कुमार और सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ.बिजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.