Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हिन्द क्लब में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, समाजसेवी राधेश्याम वर्मा करेंगे झंडोत्तोलन विधायक प्रदीप यादव ने किया हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन कुलपति ने किया एसकेएमयू की पीयर-रिव्यूड शोध पत्रिका के नवीनतम अंक का विमोचन दुमका-देवघर के लिए नई सौगात : अब आसमान से होंगे बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन, 04 अगस्त से शुर... गर्व का पल : जिस कॉलेज में कभी पढ़े और फिर पढ़ाया, आज उसी कॉलेज के प्राचार्य बने डॉ.रणजीत कुमार सिंह जेएसएससी-जेपीएससी भर्ती में धांधली के आरोपों पर सड़क पर उतरी भाजपा, दुमका में निकाला मशाल जुलूस दुमका जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव समेत विभिन्न पदों पर हुई नियुक्ति एसकेएमयू ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, यूजी समेत बीएड, एमएड और वोकेशनल कोर्स की तिथियां घोषित बासुकीनाथ में खराब पेड़ा पर चला खाद्य सुरक्षा विभाग का डंडा, 13 किलो पेड़ा को कराया नष्ट जयंती पर एसपी कॉलेज दुमका में याद किए गए मुंशी प्रेमचंद, ‘महाजनी सभ्यता’ के संदर्भ में डॉ.पीयूष राज ...

विधायक प्रदीप यादव ने किया हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

0 79

हंसडीहा/दुमका। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के अवसर पर हंसडीहा में बनाए गए प्रशासनिक शिविर एवं मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन रविवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं और कांवरियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ धाम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सभी का दायित्व है कि तन, मन और धन से श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहयोग सुनिश्चित करें। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हंसडीहा में 300 बेड क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हंसडीहा मार्ग से बाबा बासुकीनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा हुआ है और मेला अवधि के दौरान हर स्तर पर निगरानी एवं समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.