Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
30 सितंबर को इस्कॉन दुमका में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम, नारू गोपाल दास प्रभुजी करेंगे श्रीमद्भागवत... एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशामुक्ति कार्यक्रम, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, न... सरैयाहाट के बूथ संख्या 319 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की ... लंदन में देवघर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव भारत लाने के लिए परिजनों ने मांगी सरकारी ... 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, एसबीआई ने ग्राहकों से की पहले ही जरूरी लेनदेन निपटाने की... एसकेएमयू पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, 90.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ एसकेएमयू में धूमधाम से मना एनएसएस स्थापना दिवस झारखंड क्रान्ति सेना ने उठाया अवैध बालू खनन का मुद्दा, जिला खनन पदाधिकारी से की कार्रवाई की मांग एसआरटी कॉलेज धमड़ी में सॉफ्ट स्किल्स कार्यशाला, आधुनिक कौशल से रूबरू हुए विद्यार्थी

30 सितंबर को इस्कॉन दुमका में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम, नारू गोपाल दास प्रभुजी करेंगे श्रीमद्भागवत कथा

0 79

दुमका। इस्कॉन सेंटर दुमका में बुधवार 30 सितंबर  को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मायापुर से पधार रहे कथावाचक नारू गोपाल दास प्रभुजी भक्तों एवं दुमका वासियों को श्रीमद्भागवत कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से कृष्णभावनामृत का संदेश देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे हरिनाम संकीर्तन एवं कीर्तन से होगा। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा और आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। इस्कॉन दुमका के प्रभारी  सत्यबाकगुरु दास ने दुमका वासियों एवं सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह दुमका वासियों के लिए विशेष सौभाग्य का अवसर है, जब मायापुर से आए नारू गोपाल दास प्रभुजी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.