Local & National News in Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन

0 34

रानीश्वर/दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई 1, 3 एवं 4 की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य प्रो. नब कुमार पाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। 565 रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका जिला नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने उन्हें नमन करते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को याद किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अवर्णा रॉय, इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी, इकाई-4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर, प्रो.काजल मंडल, चंदन घोष सहित एनएसएस स्वयंसेवक शर्मिला बेसरा, ममता टुडू, निशा टुडू, चंदन कुमार, सीता कुमारी सिंह, गोपा दास आदि उपस्थित थे। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़