Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ... अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में संताली गायक मार्शल मुर्मू ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर दुमका का करें... ग्रीन माउंट एकेडमी में वुशू लीग चैंपियनशिप, छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बाद एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम गठित, 14 खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय का ... आलोचनाओं के बीच इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, आर्थिक मदद से इलाज स... विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई... दुमका : एक डॉक्टर के व्हाट्सएप स्टेटस से मची हलचल ने दिया समाज को जरूरी संदेश दुमका में 19 नवंबर को होगी जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता, राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका अङ्गक्षेत्र में दारिद्र्य-निष्क्रमण की परम्परा और प्राचीनतम सभ्यता के साक्ष्य

अवक्वान तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना : सच्चिदानंद

0 90

सरैयाहाट (दुमका)। अवक्वान तूफान के प्रभाव से हो रही बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। खासकर उन किसानों के लिए परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिन्होंने धान की कटाई कर ली है और फसल अभी खेतों में ही पड़ी हुई है। बारिश के कारण ऐसी कटी हुई धान की फसल के बर्बाद होने की प्रबल संभावना है। इस संबंध में सरैयाहाट, दुमका के कृषक मित्र सच्चिदानंद ने किसानों से सतर्क रहने और फसल बीमा से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अपनी धान की फसल का बीमा कराया है और बारिश के कारण उनकी कटी हुई धान की फसल खेत में पड़ी है, वे विशेष रूप से सावधानी बरतें।

सच्चिदानंद ने बताया कि ऐसे बीमित किसान बारिश से फसल को हुई क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर हेल्पलाइन नंबर 14447 पर अवश्य दें। निर्धारित समय के अंदर सूचना देने से बीमा कंपनी को फसल की क्षति का आकलन करने में सुविधा होगी और पात्र बीमित किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी कृषि मित्रों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों के बीच इस महत्वपूर्ण संदेश का प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसी भी किसान को जानकारी के अभाव में फसल बीमा के लाभ से वंचित नहीं होना पड़े। सच्चिदानंद ने किसानों से अपील की है कि यदि उनकी बीमित धान की कटी हुई फसल खेत में पड़ी है और बारिश से नुकसान हुआ है, तो बिना देरी किए 14447 पर सूचना दें। फसल नुकसान की सूचना देने के लिए 72 घंटे की समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.