Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

रोटी बैंक के वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोली कुलपति, पर्यावरण की सुरक्षा में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए

0 607
दुमका। रोटी बैंक दुमका के द्वारा शुक्रवार को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डाॅ.कुनुल कंडीर, कुलसचिव डाॅ.राजीव रंजन शर्मा, रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार और दुमका की दंत चिकित्सक डाॅ.श्वेता स्वराज ने फलदार वृक्ष लगाकर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण का संदेश दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.कंडीर ने कहा कि पेड़-पौधा जीवन के लिए अनमोल है। पर्यावरण की सुरक्षा में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कुलसचिव डाॅ.शर्मा ने रोटी बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि छात्रों को प्रकृति के प्रति एक उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करता है। दंत चिकित्सक डाॅ.श्वेता ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। संस्था के संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक जतिन ने कहा कि हमारा एक छोटा सा प्रयास पर्यावरण को हरा-भरा और जीवन को संतुलित बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य देव और विकास कुमार मंडल का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.