Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका इस्काॅन मंदिर में पुष्प अभिषेक महोत्सव, रंग-बिरंगे फूलों से सजे महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी, सुभद्रा और बलभद्र

0 456
दुमका। प्रत्येक वर्ष पौष मास में विश्व भर के सभी इस्कॉन मंदिरों में पुष्प अभिषेक महोत्सव मनाया जाता है। इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए दुमका इस्कॉन मंदिर में भी 3 जनवरी को श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ पुष्प अभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के साथ उनकी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के दिव्य विग्रहों को सुगंधित एवं रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर अपने-अपने घरों से लाये फूलों को प्रेम व भक्ति भाव से भगवान के श्रीविग्रहों पर अर्पित किया। फूलों से सुसज्जित महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दिव्य दर्शन से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक उल्लास से भर गया। इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन, भजन एवं भक्तिमय संगीत का भी आयोजन हुआ, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक एवं आनंदमय हो उठा। पुष्प वर्षा के साथ भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी से कृपा प्राप्ति की प्रार्थना की और सामूहिक कीर्तन में भावविभोर होकर सम्मिलित हुए। पुष्प अभिषेक महोत्सव ने भक्तों के हृदय में भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि आध्यात्मिक चेतना के प्रसार की दृष्टि से भी दुमका के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। गौरतलब है कि दुमका शहर के शिवपहाड़, गिद्धनी पहाड़ी रोड, स्थित राज पैलेस में इस्काॅन मंदिर स्थापित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.