Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

दुमका के युवा गायक विवेक भारती का भोजपुरी डेब्यू सॉन्ग ‘तू हउ फैशन मॉडल’ हुआ वायरल

0 407

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के युवा गायक विवेक भारती इन दिनों अपने नए भोजपुरी आइटम सॉन्ग को लेकर चर्चा में हैं। जीडी म्यूजिक के बैनर तले बना उनका पहला भोजपुरी गाना ‘तू हउ फैशन मॉडल’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में विवेक भारती के साथ पश्चिम बंगाल की अभिनेत्री सानिया मंडल नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और गाने का फिल्मांकन दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है। गाने की शूटिंग कोलकाता में की गई है, जो इसके विजुअल्स को और भी आकर्षक बनाती है।
गौरतलब है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले विवेक भारती के पांच हिंदी एलबम रिलीज हो चुके हैं, जिनमें उनकी गायकी को सराहा गया है। अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका यह डेब्यू सॉन्ग उन्हें एक नई पहचान दिला रहा है। विवेक भारती सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से भी जुड़े हुए हैं। वे दुमका नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता स्व.गरीब दास के पुत्र हैं। हाल ही में हुए दुमका नगर परिषद चुनाव में विवेक ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। स्थानीय लोगों और उनके प्रशंसकों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि विवेक भारती आने वाले समय में भोजपुरी संगीत जगत में दुमका का नाम और रोशन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.